होली तैयारियां शुरू, शुद्धता परखने बाजार पहुंची जांच टीम

3 views

चंपावत। होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को लोहाघाट बाजार में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मिठाई प्रतिष्ठानों और किराना दुकानों की जांच की गई। टीम ने खोये से बनी मिठाइयों, नमकीन और सरसों के तेल सहित कुल पांच खाद्य नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। योगिता तिवारी ने बताया कि यदि रिपोर्ट में गुणवत्ता मानक से कम पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में अधिकांश दुकानों की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। हालांकि, व्यापारियों को मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का सीमित उपयोग करने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और खोया केवल अधिकृत विक्रेताओं से खरीदने के निर्देश दिए गए। किराना दुकानदारों को एक्सपायरी उत्पाद अलग रखने और उनकी बिक्री न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।

योगिता तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होली तक पूरे जनपद में यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण दल में सहायक दिनेश फर्त्याल भी शामिल रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा