बंगाल के अलीपुर चिड़ियाघर में 24 घंटे के भीतर दो बाघिन की मौत, जांच समिति गठित

34 views

कोलकाता, 11 सितंबर । पश्चिम बंगाल के अलीपुर चिड़ियाघर में 24 घंटे के भीतर दो बाघिनों की मौत से हड़कंप मच गया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने दोनों की मौत का कारण उम्र संबंधी बीमारियां बताया है।

मंगलवार को 17 वर्षीय बाघिन पायल की मौत हुई, जिसे वर्ष 2016 में ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से लाया गया था। इसके अगले ही दिन बुधवार को 21 वर्षीय सफेद (एल्बिनो) बाघिन रूपा ने भी दम तोड़ दिया। रूपा का जन्म अलीपुर चिड़ियाघर में ही हुआ था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बाघिनें लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और लगातार पशु चिकित्सकों की निगरानी में थीं। मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम और विसरा परीक्षण कराया गया है।

मुख्य वन्यजीव संरक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समिति गठित कर दी है, जो इन लगातार हुई मौतों के कारणों की विस्तृत पड़ताल करेगी।

हालांकि, चिड़ियाघर प्रबंधन से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दो दिनों में दो बाघिनों की मौत निश्चित तौर पर संदिग्ध है। हो सकता है उम्र जनित कारणों से मौत हुई हो लेकिन जांच के बाद स्थित स्पष्ट हो पाएगी।———————-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज