मणिपुर में मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

30 views

इंफाल, 18 सितंबर । मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गये दो अलग-अलग अभियानों के दौरान भारी मात्रा में याबा टैबलेट एवं ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार काे बताया कि सुरक्षा बलों ने तेंग्नौपाल जिलांतर्गत तेंग्नौपाल पुलिस स्टेशन स्थित नाका चेक पोस्ट से तलाशी के दौरान एक सिल्वर रंग की ईको वैन (एएस- 01बीक्यू-7850) को रोका और उसके चालक नौसाद (21, काकचिंग) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बरामद सामग्रियों में लगभग 10.8 किलोग्राम वजन वाली डब्ल्यूवाई मादक पदार्थ की गोलियों के 50 पैकेट, एक ईको वैन और

एक मोबाइल फोन शामिल हैं। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गयी है।

वहीं दूसरी ओर एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने तेंग्नौपाल जिले के तेंग्नौपाल पुलिस स्टेशन स्थित नाका चेक पोस्ट से एक सिल्वर रंग की ईको वैन (एएस-04वाई-0983) को रोका और उसके चालक हेंगौगिन हाओकिप (23, कांगपोकपी) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक ईको वैन, करीब 125 ग्राम ब्राउन शुगर से भरे 11 प्लास्टिक के साबुनदानी और एक मोबाइल हैंडसेट जब्त किया है।

पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज