झांसी में अरविन्द हत्याकांड के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल

26 views

-इससे पूर्व पुलिस 7 आरोपितों को भेज चुकी है जेल, मुख्य आरोपित अभी पुलिस की पहुंच से दूर

झांसी, 17 सितंबर। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में बुधवार तड़के बीते दिनों दिनदहाड़े हुए अरविंद यादव हत्याकांड के दो आरोपितों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपित पांव में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित पूर्व प्रधान रिंकू यादव अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद यादव हत्याकांड के दो नामजद अशोक यादव एवं उर्फ कल्लू एवं भंवर सिंह की बुधवार को भोजला गांव आने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा व एसओजी प्रभारी जितेन्द्र टक्कर के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर दोनों को घेर लिया। पुलिस टीम को देख दोनों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इसमें दोनों बदमाशों के पांव में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु भेज दिया। पुलिस दोनों से अन्य वांछित बदमाशों के बारे में पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग हत्यारोपितों को संरक्षण दिए हुए थे। भोजला गांव से रोजमर्रा का सामान लेने हेतु जाने वाले हैं। इस सूचना पर भरारी फॉर्म के पीछे पुलिया के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पूर्व में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपित पूर्व प्रधान रिंकू यादव अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज