तृणमूल कांग्रेस की रैली में जय श्रीराम का उद्घोष करने पर दो युवकों की सामूहिक पिटाई

59 views

सिलीगुड़ी,। सिलीगुड़ी के डाबग्राम–फुलबाड़ी इलाके के भवेश मोड़ से तृणमूल कांग्रेस की एक राजनीतिक रैली निकाली गई थी। रैली भवेश मोड़ से आशिघर की ओर बढ़ रही थी तभी अचानक दो युवकों ने रैली के बीच से “जय श्रीराम” का नारा लगा दिया। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस की रैली से निकले कुछ युवकों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डाबग्राम–फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी भक्तिनगर थाना अंतर्गत आशिघर पुलिस आउटपोस्ट पहुंची। उन्होंने इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विधायक शिखा चटर्जी ने कहा, एक लोकतांत्रिक देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। राजनीतिक रैली के दौरान इस तरह आम युवकों पर हमला पूरी तरह अलोकतांत्रिक और निंदनीय है। इस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की निष्पक्ष भूमिका बेहद जरूरी है और इस तरह की राजनीतिक हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज