हत्या के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचे, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद

28 views

बरेली, 12 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जिला बरेली स्थित थाना बारादरी क्षेत्र में हुए गौरव गोस्वामी हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया । इस दौरान एक आरोपी शेखर यादव पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई। वहीं दो अन्य आरोपी अनस व चंदन मौर्य को सुरेश शर्मा नगर से दबोचा गया।

घटना 10 सितंबर की है। विशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी अपने चचेरे-तहेरे भाइयों और दोस्तों के साथ साईं किशोर होटल में खाना खाने गए थे। लौटते समय सेटेलाइट चौराहे के पास ऑटो चालक अनस व उसके साथियों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अनस के साथी बिहारी सोनकर ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए और उस्की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर थाना बारादरी में अनस सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

गंभीर मामले को देखते हुए एसओजी और पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में हैं। इस पर टीम ने 99 बीघा के पास घेराबंदी कर शेखर यादव को पकड़ा। उसने पुलिस पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल शेखर को अस्पताल भेजा गया।

इसी बीच दूसरी टीम ने अनस और चंदन मौर्य को सुरेश शर्मा नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शेखर के कब्जे से एक तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस और काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मृतक गौरव हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज