बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार

34 views

काठमांडू। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो सीआईबी ने सोमवार को तीन मुस्लिम भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों यात्रियों के पास से 11 किलो 275 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है।

सीआईबी के डीआईजी विनोद घिमिरे ने कहा कि बैंकाक से थाई एयर एशिया की उड़ान संख्या FD182 से अपरान्ह 1 बज कर 50 मिनट पर काठमांडू हवाई अड्डे पर लैंड हुई। इसके बाद ही तीनों यात्रियों को हवाईअड्डे के आगमन टर्मिनल से नियंत्रण में लिया गया। डीआईजी घिमिरे ने बताया कि सीआईबी के पास इस विमान से ड्रग्स की बड़े पैमाने पर तस्करी करने की सूचना मिली थी।

डीआईजी घिमिरे के मुताबिक पकड़े गए तीनों मुस्लिम 50 वर्षीय सलीम इब्राहिम अंसारी, 24 वर्षीय रेहान मोहम्मद एजाज खान और 32 वर्षीय जैनब वसीर हैं, जिनके पास भारतीय पासपोर्ट हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ड्रग्स की ये खेप भारत ले जाने की योजना थी। पकड़े गए तीनों लोगों को सीआईबी के हेडक्वार्टर ले जाया गया है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। सीआईबी ने बताया कि आज ही इन्हें जिला अदालत काठमांडू में पेश कर इनका रिमांड लिया जाएगा।

—————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ