भारतीय युवक संघ इस बार कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर का बना रहा पंडाल

13 views

रांची, 15 सितंबर। झारखंड के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है।

इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रहे दुर्गोत्सव को खास बनाने में पूजा समितियां जुटी हुई हैं। दुर्गोत्सव को लेकर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल राजधानी रांची में तैयार किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में रांची के अपर बाजार के बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ इस वर्ष यहां का पंडाल कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर बना रहा है। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान यह पंडाल दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करेगा। अत्याधुनिक लाइटिंग का प्रयोग होगा। पंडाल में खास नक्काशी भी श्रद्धालुओं को नजर आएगी।

बकरी बाजार भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि पंडाल का निर्माण 14,400 वर्गफुट पर जारी है। निर्माण लागत करीब 70 लाख रुपये है।

पंडाल की ऊंचाई 110 फीट होगी। निर्माण में प्राकृतिक पाठ काठी, मलाई काठी, होगला पत्ता, पाम पत्ता, बुलेन रस्सी, त्रिपुरा मैट, मदुर काठी जैसे चीजों का उपयोग किया जा रहा है। उद्घाटन 26 सिंतबर को होगा। प्रतिमा निर्माण की लागत चार लाख पंडाल के अंदर माता की भव्य प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा बनाने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। प्रतिमा की उंचाई 26 फीट होगी। प्रतिमा निर्माण की लागत चार लाख रुपये है। इस बार प्रतिमा के लिए आभूषण प्राकृतिक होंगे। पूजा परिसर के एक ओर मेला में व्यंजन से लेकर झूला, खिलौने के दुकान और विविध स्टॉल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि पूजा को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष मदन बगड़िया, अरविंद चौधरी, रमेश अग्रवाल, अमर पोद्दार, मुकेश जालान, सचिव रवि राहोत्गी,

सहसचिव किशन मोदी, कमल जालान (बंकट), राजेश बुधिया,पवन जालान, विकास अग्रवाल, सिद्धांत तोदी, विवेक अग्रवाल, मनीष अडूकिया, अमित सोनी, और कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जलन (मंटू), सहकोषाध्यक्ष संजय चौधरी, ललित सोढाणी, प्रवक्ता अमित प्रकाश बजाज एवं सहप्रवक्ता सौरभ चौधरी, दीपक गोयंका और दीपक चौधरी सहित अन्य जुटे हुए है।

उल्लेखनीय है कि यहां सन 1958 से लगातार भव्य दुर्गा पूजा आयोजित हो रहा है

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज