नहीं बनेगा ‘मेड इन हेवन’ का तीसरा सीजन

14 views

अमेज़न प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘मेड इन हेवन’ के तीसरे सीज़न का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक निराशाजनक खबर सामने आई है। शो के मुख्य अभिनेता अर्जुन माथुर ने खुलासा किया है कि सीरीज़ का तीसरा सीज़न नहीं बनाया जाएगा।

‘मेड इन हेवन’ में शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह सीरीज़ दो सीज़न तक दर्शकों की पसंद बनी रही और इसकी कहानी, निर्देशन व किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा। पहले दो सीज़न को लेकर दर्शकों ने जिस तरह प्यार जताया था, उसके बाद सभी को उम्मीद थी कि तीसरा सीज़न जल्द ही आएगा। मगर अब अर्जुन के बयान ने इन उम्मीदों पर विराम लगा दिया है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन माथुर ने कहा, “मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि ‘मेड इन हेवन सीजन 3’ कब आएगा? लेकिन सच्चाई यह है कि तीसरा सीज़न नहीं बनेगा। अच्छा लगता अगर शो के कई सीज़न बनते, मगर हर सीज़न तैयार करने में 4-5 साल लग जाते हैं। इतने लंबे गैप में तो मैं जल्दी बूढ़ा हो जाऊंगा।”

गौरतलब है कि इस सीरीज़ में अर्जुन और शोभिता के अलावा रसिका दुग्गल, जिम सर्भ, और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। इसका पहला सीज़न 2019 में और दूसरा सीज़न 2023 में रिलीज़ हुआ था। दोनों ही सीज़न ने अमेज़न प्राइम पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन अब तीसरे सीज़न के न बनने की खबर से प्रशंसक स्पष्ट रूप से निराश हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज