हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वार्डरोब’ का पोस्टर आया सामने, 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

8 views

अभिनेता रजनीश दुग्गल एक बार फिर डर के साए में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। सुपरनैचुरल फिल्म ‘1920’ से पहचान बनाने वाले रजनीश इससे पहले ‘सांसें’ और ‘फिर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अब उनकी नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वार्डरोब’ चर्चा में है, जिसका पोस्टर और रिलीज तारीख जारी कर दी गई है। फिल्म का निर्देशन सौरभ चौबे ने किया है, जबकि निर्माण ज्योति राज गावली के बैनर तले हुआ है।

जारी पोस्टर में एक दरवाजे के पीछे छिपी डरावनी शक्ल वाली लड़की की झलक दिखाई गई है, जो फिल्म के रहस्य और भय का संकेत देती है। पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और रोमांच बढ़ा दिया है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म में अलौकिक घटनाओं और मनोवैज्ञानिक डर का संयोजन देखने को मिलेगा।

फिल्म में रजनीश के साथ अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो बिग बॉस ओटीटी की पहली विजेता रह चुकी हैं। ‘द वार्डरोब’ 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अलौकिक हॉरर-थ्रिलर शैली की यह फिल्म दर्शकों को रोमांच और डर का नया अनुभव देने का दावा कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित
b1
आईआईसीए ने नल्सार विधि विश्वविद्यालय के साथ पांच साल एमओयू बढ़ाया

अभी की ख़बरें

b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित
b1
आईआईसीए ने नल्सार विधि विश्वविद्यालय के साथ पांच साल एमओयू बढ़ाया
f3
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया
f2
गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा
f1
हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वार्डरोब' का पोस्टर आया सामने, 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
sawern
दिल्ली और पटना में होगा सवर्ण न्याय महासम्मेलन
First-information-logo-150x143-2 (1)
जिनेवा वार्ता बेनतीजा: रूस–यूक्रेन शांति बातचीत में नहीं निकला ठोस हल
Darjeeling: Dudia Iron Bridge Collapses
कैलिफोर्निया हिमस्खलन में नौ स्कीयर लापता, छह को बचाया गया