असामाजिक तत्वों के एक समूह ने मां दुर्गा की प्रतिमा को किया नष्ट

21 views

पूर्णिया, 19 सितंबर । पूर्णिया जिले के अमौर विधानसभा के बैसा प्रखंड अंतर्गत मजगामा पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में करीब छह बजे सुबह असामाजिक तत्वों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ दिया। सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए।

इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर मजगामा पंचायत भवन में रखा गया है। अनगढ़ थाना और रौटा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गा प्रतिमा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तरह से योजना बनाई गई थी और इसमें कई बाहरी लोग शामिल थे, जो पास के ही चिलाना गांव में ठहरे हुए थे।

घटनास्थल पर फिलहाल सात अलग-अलग थानों की पुलिस मौजूद है। साथ ही एसडीएम और एसडीओ भी मौके पर पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज