बरेली बवाल में पुलिस पर गाेली चलाने वाला ताजिम मुठभेड़ में गिरफ्तार

43 views

बरेली, । उत्तर प्रदेश में जनपद बरेली की थाना बारादरी पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में एक और शातिर अपराधी काे गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसने 26 सितंबर को श्यामगंज पुल के पास पुलिस पर फायरिंग की थी। गिरफ्तार बदमाश की पहचान थाना बारादरी के काजी टाेला निवासी ताजिम के रूप में हुई है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस काे सूचना मिली थी कि ताजिम हारुन नगला पुल के पास बाइक के साथ मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ताजिम बिना नंबर की काली अपाचे बाइक से भागने लगा। पीछा करने पर उसने राधा माधव स्कूल के पास बाइक छोड़ दी और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार करते हुए अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस काे मौके से अभियुक्त के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुई है।

एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त ताजिम एक शातिर अपराधी है। वह पहले भी गौकशी और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। इस बार उसे मौलाना ताैकीर रजा और सभासद अनीश ने दंगा भड़काने और भीड़ में हथियार लेकर शामिल होने के लिए तैयार किया था। श्यामगंज पुल के नीचे इसी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज