रायपुर।रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया और टीम न्यूजीलैंड आज रायपुर पहुंच गई है। मैच से पहले दोनों टीमें आज शाम 5 बजे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया ।
एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल के लिए रवाना किया गया। टीम इंडिया शहर के कोर्टियार्ड मैरियट होटल में ठहरी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम हयात होटल में रुकी हुई है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने जानकारी दी है कि फर्स्ट इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं है। मैच शुक्रवार शाम सात बजे से शुरू होगा और मैदान में प्रवेश एंट्री दोपहर चार बजे से शुरू हो जाएगी। स्टेट क्रिकेट संघ ने ये भी कहा है कि, सीट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। रायपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले को लेकर शहर पूरी तरह क्रिकेटमय है।
स्टेडियम के अंदर दर्शकों के लिए खाने-पीने की चीजों के रेट भी तय किए गए हैं। 100 ग्राम समोसा 50 रुपये , सिंगल पीस सैंडविच 60, बर्गर 80 रुपये में मिलेगा। पॉपकॉर्न कोन 60 रुपये , पॉपकॉर्न टब 100 और पिज्जा 250 रुपये में मिलेगा । मैदान के अंदर फूड बेचने वाले लोगों को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की कीमत लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में भी फूड मेन्यू और उनके दाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।
