बरेली बवाल: आईएमसी का जिलाध्यक्ष समेत 17 गिरफ्तार, अब तक 72 लोग भेजे जा चुके जेल

58 views

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने 17 और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें फरीदपुर निवासी आईएमसी का जिलाध्यक्ष शमशाद आलम हैं। वो मौलाना तौकीर रजा का करीबी है। इन लोगों ने मौलाना तौकीर रजा के कहने पर पुलिस पर पथराव किया था।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) मानुष पारीक ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र से 14 और बारादरी क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ा गया। एक अन्य में आईएमसी का जिलाध्यक्ष शमशाद हैं।

उस पर दंगा भड़काने और व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा गिरफ्तारियों में मो. महताब, जाकिर कुरैशी, फैजान, अब्दुल नफीस, गुड्डू अहमद, अयान, रईस, शेरु और हस्सान जैसे नाम शामिल हैं। इनमें एक आरोपी नाबालिग भी है।

पुलिस ने बताया कि दंगे से जुड़े 10 मुकदमों में अब तक कुल 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें कई सीधे पथराव, फायरिंग और दुकानों व वाहनों को नुकसान पहुंचाने में शामिल रहे हैं।

इसी दौरान पुलिस ने ताजिम को मुठभेड़ में दबोच लिया। ताजिम ने शाहमतगंज में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। हरुनगला के पास बाइक पर मौजूद ताजिम भागने लगा और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ताजिम पहले भी गौकशी और गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है।

एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता में कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले में अतिरिक्त फोर्स तैनात है और किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज