एशिया कप 2025 : तुषारा-मेंडिस के बल पर सुपर-4 में पहुंची श्रीलंका, अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

32 views

– बांग्लादेश भी सुपर-4 के लिए क्वालीफाई

अबू धाबी, 19 सितंबर । नुवान तुषारा की कसी हुई गेंदबाजी और कुसल मेंडिस की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर एशिया कप के सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है। इस हार से अफगानिस्तान का अभियान खत्म हो गया और बांग्लादेश को भी सुपर-4 में एंट्री मिल गई।

शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। खराब शुरुआत के बाद मोहम्मद नबी की तूफानी फिफ्टी (22 गेंद, 60 रन, 6 छक्के, 3 चौके) और कप्तान राशिद खान (23 गेंद, 24 रन) की पारी के सहारे टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार विकेट झटके। जबकि दुष्मंथ चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे और दशुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम किया। मेंडिस ने नाबाद 74 रनों की जिम्मेदार भरी पारी खेली, जबकि कुसल परेला ने 28 और कमिंदु मेंडिल ने 26 रन का अहम योगदान दिया।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। मुजीब उर रहमान, अजमतउल्ला ओमारजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली, लेकिन राशिद खान 4 ओवर में 23 रन खर्च करने के बावजूद विकेट नहीं ले पाए।

इस नतीजे के साथ एशिया कप के सुपर-4 में सभी टीमें तय हो गई हैं। ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान, जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अगला चरण सुरक्षित कर लिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज