तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को कुचला, दो बहनों की मौके पर मौत, मां-बहन गंभीर घायल

41 views

नागाैर, । जिले के लाडनूं क्षेत्र में सोमवार रात गोरेडी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस हादसे में स्कूटी सवार दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां और एक अन्य बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, मंडा बासनी निवासी एवं वर्तमान में लाडनूं के सैनिक स्कूल के पास रहने वाला यह परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। हादसे में लाडा (12) और अंकिता (10) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी मां शारदा (47) और बड़ी बेटी अक्षिता (14) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं के पार्षद इदरीश खान मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत लाडनूं के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डिप्टी जितेंद्र सिंह और सीआई शंभुदयाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृत बच्चियों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, शारदा के पति गिरधारी (50) लंबे समय से बीमार हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी शारदा पर ही थी, जो मेहनत मजदूरी कर अपनी तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रही थीं। इस हादसे ने परिवार से दो मासूम बेटियों को हमेशा के लिए छीन लिया, जिससे इलाके में शोक की लहर है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज