कोरबा ब्रेकिंग : कबाड़ी मुकेश साहू को दो माह का कारावास, 3.50 लाख रुपये प्रतिकर राशि जमा करने का आदेश

160 views

कोरबा, 24 सितम्बर । कबाड़ी व्यवसायी मुकेश कुमार साहू उर्फ़ बरबट्टी को चेक बाउंस मामले में माननीय सत्र न्यायालय ने दो माह के साधारण कारावास एवं 3 लाख 50 हजार रुपये प्रतिकर राशि जमा करने का दंड सुनाया है।

मामले के अनुसार, आवेदक शैलेश कुमार साहू ने अपने भाई मुकेश कुमार साहू को व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपये उधार दिए थे। सुरक्षा के रूप में दिए गए चेक को जब बैंक में प्रस्तुत किया गया तो खाते में राशि उपलब्ध न होने से वह बाउंस हो गया। इस पर शैलेश कुमार ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय, कोरबा में धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया।

न्यायालय ने आरोपी मुकेश साहू को दोषी मानते हुए दो माह का साधारण कारावास और तीन लाख 50 हजार रुपये प्रतिकर जमा करने का आदेश दिया था। आरोपी ने इस फैसले के खिलाफ सत्र न्यायालय में अपील की, लेकिन न्यायालय ने बुधवार काे अपील खारिज करते हुए निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखा और आरोपी को जेल भेज दिया गया।

आरोपी मुकेश कुमार साहू आदतन अपराधी है और पूर्व में भी कई मामलों में सजा पा चुका है।

वर्ष 2014 में दीपका कोलरी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला चोरी करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय कटघोरा ने उसे तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे अपर सत्र न्यायालय कटघोरा ने भी बरकरार रखा।

इसी तरह, जाहिद खान नामक व्यक्ति से ट्रक खरीदने के मामले में भुगतान हेतु दिया गया चेक बाउंस होने पर उसे तीन माह का कारावास और एक लाख 40 हजार रुपये प्रतिकर राशि जमा करने की सजा मिल चुकी है।

दोनों पक्षों की ओर से पैरवी, इस मामले में आरोपी की ओर से अधिवक्ता कमलेश साहू ने पैरवी की, वहीं आवेदक की ओर से अधिवक्ता बलराम तिवारी ने न्यायालय में पक्ष रखा। आरोपी द्वारा प्रस्तुत तर्क न्यायालय में टिक नहीं सके और उसे दंडित किया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज