ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, ननदोई पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप

20 views

मुरादाबाद, 14 सितम्बर। मुरादाबाद जनपद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दर्ज कराए वाद में पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही ननदोई पर दुष्कर्म और विरोध पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति, ननदोई समेत छह लोगों के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने थाना ठाकुरद्वारा में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के थाना कुंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दो साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते थे। आरोप लगाया कि 27 नवंबर 2024 को ननदोई मौहम्मद उवैश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपित नंदोई ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया। होश आने पर उसने मायके वालों को सूचना दी तो वह पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मुरादाबाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और वाद दायर किया।

पुलिस अधीक्षक देहात कुमार आकाश सिंह ने रविवार काे बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रविवार थाना ठाकुरद्वारा पुलिस ने महिला के पति व ननदोई मौहम्मद उवैश, नंनद शकीला समेत सास, देवर, देवरानी समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज