अभिनेता सलमान खान के पिता मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान वेंटिलेटर पर

10 views

मुंबई। अभिनेता सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार 90 वर्षीय सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और कड़ी निगरानी की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने से मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में आंतरिक रक्तस्राव हुआ। अस्पताल के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉ. जलील पारकर ने जानकारी दी कि न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उपचार में जुटी है।

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को उनकी सर्जरी की जाएगी। इस बीच सलमान खान समेत पूरा खान परिवार अस्पताल में मौजूद है। परिवार के सदस्य और करीबी मित्र भी हालचाल लेने पहुंचे हैं। सभी ने सलीम खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खान परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित
b1
आईआईसीए ने नल्सार विधि विश्वविद्यालय के साथ पांच साल एमओयू बढ़ाया

अभी की ख़बरें

b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित
b1
आईआईसीए ने नल्सार विधि विश्वविद्यालय के साथ पांच साल एमओयू बढ़ाया
f3
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया
f2
गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा
f1
हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वार्डरोब' का पोस्टर आया सामने, 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
sawern
दिल्ली और पटना में होगा सवर्ण न्याय महासम्मेलन
First-information-logo-150x143-2 (1)
जिनेवा वार्ता बेनतीजा: रूस–यूक्रेन शांति बातचीत में नहीं निकला ठोस हल
Darjeeling: Dudia Iron Bridge Collapses
कैलिफोर्निया हिमस्खलन में नौ स्कीयर लापता, छह को बचाया गया