बलरामपुर में दाे सगे भाईयाें समेत चार की माैत, दाे घायल

85 views

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बुधवार की रात को सड़क हादसे में सगे भाईयों समेत चार युवकों की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। ये सभी दूर्गा पूजा देखने जा रहे थे।

सीओ उतरौला राघवेंद्र ने गुरुवार काे बताया कि मृतकों की पहचान संजय कुमार वर्मा (23), गोलू (17), कल्लू (14) और अंकित (17) के रूप में की गई है। संजय और गोलू सगे भाई थे। ओरिंद वर्मा (22) और दिनेश कुमार मौर्य (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल युवक थाना महाराजगंज तराई के मूडाडीह गांव के निवासी हैं। घायलों में से एक को बहराइच और दूसरे को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

सीओ ने बताया कि जांच में पाया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन-तीन युवक बुधवार की रात को बलरामपुर में दुर्गा मूर्तियों के दर्शन के बाद उतरौला में मूर्ति देखने जा रहे थे। कांदभारी चौराहे के पास ट्रक ने दोनों बाइकों को रौंद दिया। हादसे में दो सगे भाईयों समेत चार युवकों की मौत हो गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज