पीएम सूर्यघर योजना : राहत, सब्सिडी और स्वच्छ ऊर्जा की सौगात

42 views

रायपुर, । प्रधानमंत्री सूर्यघर योजनांतर्गत आमजनों को राहत, सब्सिडी और स्वच्छ ऊर्जा की सौगात मिल रही है। यह योजना आमजनों को मंहगे बिजली बिल से बड़ी राहत मिल रही है। इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी को भी बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना लाभान्वित मुंगेली जिले के हितग्राही सुधीर सोनी ने अपने घर में 05 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया है। योजना से पहले उनका बिजली बिल प्रतिमाह 07 से 08 हजार रुपये और कई बार 09 हजार रुपये तक पहुँच जाता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा के उपयोग से उनका मासिक खर्च काफी कम हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

सोनी ने बताया कि उनके घर में स्थापित 05 किलोवाट के सोलर पैनल से प्रतिदिन औसतन 400 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे उनका घर रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना आमजन के लिए बेहद लाभकारी है। पैनल लगवाने के सिर्फ एक सप्ताह के भीतर ही उन्हें केंद्र सरकार से 88,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हो गई, इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से भी 30 हजार रुपये का अनुदान उन्हें प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल मिलाकर सोनी को एक लाख 18 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा न केवल बिजली बिल के बोझ से मुक्ति दिला रही है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी वरदान साबित हो रही है। इससे प्रदूषण में कमी आ रही है और स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार से आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिलेगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज