पिकअप की टक्कर से आटाे चालक की मौत, सात घायल

46 views

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में रामनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने गुरुवार काे सवारी से भरे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटाे चालक की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलाें काे उपचार के लिए रामनगर व बड़ागांव सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।

रामनगर कोतवाल अनिल पाण्डेय ने बताया कि ग्राम धौखरिया निवासी ऑटो चालक संजीत कुमार (30) पुत्र अनूप लाल ऑटो में सवारियां बैठाकर आज सुबह बाराबंकी से रामनगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गोंडा बहराइच हाईवे स्थित ग्राम मलिहामऊ के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटाे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 4 महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला मुन्नी देवी पत्नी जय प्रकाश व उसके 7 वर्षीय पुत्र रितेश निवासी भौका जवारीपुर, रीना पत्नी वृजेश ग्राम हजतपुर, शिवदेवी पत्नी आलोक ग्राम कटियारा को सीएचसी रामनगर उपचार के लिए भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल पिंकू यादव पुत्र मनोहर ग्राम कुतलुपुर को सीएचसी बड़ा गांव में भर्ती कराया गया। पांचों लोगों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो अज्ञात लोगों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

कोतवाल ने बताया कि मृतक ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजते हुए कार्रवाई

की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज