हिसार : चाकू से गाेदकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

1 views

                                    सेक्टर 9-11 के पास हुई घटना, एक हमलावर हिरासत में

हिसार। शहर के दिल्ली रोड पर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। लगभग 60 वर्षीय कलम सिंह ने दिल्ली रोड पर हो रही मारपीट को रोकने का प्रयास
किया था। इससे गुस्साए नशे में धुत हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना रविवार देर रात को हुई।

बताया जा रहा है कि शहर के दिल्ली रोड से 9-11 सेक्टर की ओर जाने वाली सड़क पर तीन युवक एक अन्य व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे। तभी प्रॉपर्टी डीलर कलम सिंह वहां
पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे और उन्होंने उस युवक को छोड़कर कलम सिंह पर ही तेजधार हथियार से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के
अनुसार, हमलावरों ने कलम सिंह के गले और सीने पर कई वार किए। इस अचानक हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुटने पर दो आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घायल कलम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर मच्छी मार्केट क्षेत्र से नशे की हालत में 9-11 सेक्टर की ओर आए थे। लाडवा निवासी कल सिंह, जो पास में ही अमन प्रॉपर्टी डीलर नाम से रियल एस्टेट कार्यालय चलाते थे, मारपीटदेखकर बीच-बचाव करने पहुंचे थे। मृतक कलम सिंह मूल रूप से लाडवा के रहने वाले थे और वर्तमान में हिसार की दयानंद कॉलोनी में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही अर्बन स्टेटथाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध युवकको हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की
गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची

अभी की ख़बरें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची
ps mirjapur
ग्राहक बनकर ज्वैलरी दुकान आया युवक 40 हजार की अंगूठियां लेकर फरार
up4
लखीमपुर खीरी में दो सड़क हादसाें में एक छात्र समेत दाे लाेगाें की मौत, 16 घायल
sdk hadasa
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
up2
जालाैन में दो माह पहले हुई थी 50 हजार की ठगी, पुलिस ने पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करायी
up1
जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय
u2
उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ, सीएए के तहत प्रक्रिया पूरी