प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक ‘मां वंदे’ का पहला पोस्टर आया सामने

48 views

मुंबई, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित नई बायोपिक फिल्म ‘मां वंदे’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेटअप में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं।

इस महत्वाकांक्षी फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच संभाल रहे हैं, जो अपनी गहरी कहानी कहने की शैली और संवेदनशील निर्देशन के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण वीर रेड्डी एम कर रहे हैं, जिन्होंने इस बायोपिक को पैन-इंडिया स्तर पर पेश करने की ठानी है। फिल्म ‘मां वंदे’ का पहला पोस्टर भी हाल ही में जारी किया गया है। इस पोस्टर में मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री मोदी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वह एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं। उनके लुक और गंभीरता ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। पोस्टर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और लोग कह रहे हैं कि मुकुंदन मोदी की भूमिका में काफी जंच रहे हैं।

फिल्म ‘मां वंदे’ मोदी के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण झलकियों को बड़े पर्दे पर उतारेगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन अपने दमदार अभिनय और गहरी अभिव्यक्ति के लिए जाने जाते हैं। वह मोदी जैसे करिश्माई नेता का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुकुंदन इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज़ करने की योजना है। इसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख पाएंगे। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसे अंग्रेजी भाषा में भी बनाने का फैसला किया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक मोदी की कहानी पहुंच सके। इस तरह यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खास मायने रखेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज