भारत के कड़े रुख के चलते ट्रंप को भी स्वीकार करना पड़ा कि मोदी हैं मेरे मित्र: नरेश अग्रवाल

28 views

हरदोई,13 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत के कड़े रुख के चलते अमेरिका को भी अपने रवैया में बदलाव लाना पड़ा और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहना पड़ा की मोदी मेरे मित्र हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका के रवैया में बदलाव आने से अमेरिका भारत व्यापार में तेजी आने से भारतीयों को राहत

मिलेगी। हरदोई स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी में बदलाव व जीएसटी की दर घटने से महंगाई पर लगी है लगाम और आम आदमी को मिली है महंगाई से मुक्ति।

श्री अग्रवाल ने कहा कि नेपाल हमारा मित्र देश है,नेपाल में हिंसा चिंताजनकहै , उन्होंने कहा कि नेपाल की राजनीतिक गतिविधियों पर भारत की कड़ी नजर है। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि नेपाल में लोकप्रिय सरकार का गठन जल्द ही होगा। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में विभिन्न राजनीतिक मंचों से पीएम नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय मां को गाली देना निंदनीय है और पूरे देश के लोग कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं की तीखी भर्त्सना व निंदा कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि विपक्षी नेताओं की नैतिकता का पतन हो चुका है ,उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में होगी एनडीए गठबंधन की भारी जीत, विपक्ष का होगा सुपड़ा साफ।

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि हरदोई – लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग के किनारे खेतों का अधिग्रहण की जद में आने वाले तमाम खेत मालिकों को तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों के लापरवाही के चलते नहीं मिल पाया है पैसा, उन्होंने कहा कि

अधिग्रहण हुए खेत के मालिकों का तत्काल भुगतान के संबंध में उन्होंने अधिकारियों से बात की है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहां की जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग की टूट-फूट की मरम्मत नहीं हो जाती तब तक कार्य दाई संस्था को भुगतान न किया जाए ।

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट भी मौजूद थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज