प्रयागराज: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफतार

102 views

प्रयागराज, 13 सितंबर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाना क्षेत्र में फूलमंडी के समीप शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से लूटी गई एक चेन, एक मोटरसाइकिल और दो तमंचा, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित में प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर के डंडिया निवासी उमाशंकर जायसवाल पुत्र पीताम्बर लाल जायसवाल और धूमनगंज थाना क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर निवासी संतोष कुमार रावत पुत्र दिनेश है। दोनों के खिलाफ लूट एवं छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने लुटेरों के कब्जे

लूट की 1 चेन (पीली धातु), 910 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल तथा 2 अवैध देशी तमंचा , 2 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि नैनी के चकदाऊद निवासी कमलेश द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय श्रीराम द्विवेदी ने 8 सितम्बर को समय करीब 5 बजे (शाम) आवेदक की पुत्रवधू पूनम द्विवेदी पत्नी नितेश द्विवेदी अपने बच्चों को ट्यूशन क्लास के लिए झिलमिल कॉलोनी छोड़ने गई थी, तभी पीछे से नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 2दो बदमाश मेरी पुत्रवधू के गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके तलाश की जा रही थी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज