फायरिंग कांड में आशीष सिंह राजपूत गिरफ्तार

16 views

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के डोबो पुल पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब धनबाद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर कदमा निवासी आशीष सिंह राजपूत को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आशीष पर कुछ दिन पहले धनबाद में हुई हवाई फायरिंग की घटना में शामिल होने का आरोप है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डोबो पुल पर भाजपा नेता आदित्य साहू के स्वागत समारोह का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान सिविल ड्रेस में मौजूद धनबाद पुलिस की टीम ने मौके का फायदा उठाते हुए आशीष सिंह राजपूत को घेरकर पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पुल पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक, आशीष पर कुछ दिन पूर्व धनबाद में हवाई फायरिंग करने का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से ही वह पुलिस की निगाह में था। धनबाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और रविवार को उसे जमशेदपुर से गिरफ्तार करने में सफल रही।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि आशीष के समर्थकों ने भाजपा नेता हरजीत उर्फ चिंटू सिंह पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और लात-घूसे चलने की नौबत आ गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूत्रों के अनुसार, धनबाद पुलिस को शक है कि फायरिंग कांड में आशीष के साथ चार से पांच अन्य युवक भी शामिल थे। फिलहाल, पुलिस आशीष से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

हालांकि, धनबाद पुलिस ने अभी इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन डोबो पुल पर हुई यह घटना जमशेदपुर में दिनभर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज