प्रधानमंत्री मोदी ने एलएनजेपी अस्पताल में दिल्ली विस्फोट के घायलों से की मुलाकात

19 views

नई दिल्ली, 12 नवंबर । भूटान की दो दिवसीय यात्रा से लौट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गए। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें घायलों की स्थिति की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान से देशवासियों को संदेश देते हुए कहा था कि इस षड्यंत्र के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत की एजेंसियां इस पूरी साजिश की तह तक जाएंगी और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा था, “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों के दुख को भली-भांति समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह सोमवार रातभर इस घटना से जुड़ी सभी एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा, “विचार-विमर्श जारी है, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे हैं। हमारी एजेंसियां षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। इस कायराना हरकत में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सफेद हुंडई आई20 कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। यह धमाका ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज