भोपाल में डंपर से टकराई यात्री बस, ड्राइवर-कंडक्टर सहित तीन गंभीर घायल

30 views

भोपाल, 17 सितंबर। मध्यप्रदेश की राजधानी भाेपाल के खजूरी सड़क थाना इलाके में बुधवार तड़के डंपर और यात्री बस की भिड़ंत हाे गई। हादसे में कई यात्रियाें काे मामूली चाेटें आई है। वहीं ड्राइवर-कंडक्टर सहित एक यात्री को गंभीर रूप से घायल है। तीनाें का हमीदिया अस्पताल में ईलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीआर ट्रैवल्स की बस देर रात उज्जैन से नागपुर जाने के लिए रवाना हुई थी। इस दाैरान बुधवार तड़के करीब चार बजे खजूरी सड़क इलाके में 11 मील श्याम पैलेस होटल के सामने ब्रेकर देखकर डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस डंपर से पीछे से जा टकरा गई। हादसे के समय बस में 20-25 यात्री सवार थे। इस हादसे में बस के कैबिन में बैठे ड्राइवर प्रकाश पुरोहित निवासी उज्जैन, कंडक्टर किरण पुत्र राधेश्याम सहित यात्री चेतन पुत्र बाबूलाल निवासी बैरसिया को गंभीर चोट आई हैं। एक दर्जन से अधिक यात्रियों को मामूली चोट थीं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। वहीं 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों गंभीर घायलाें को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकाश और किरण के दोनों पांव फ्रैक्चर हो गए हैं। खजूरी सड़क थाना पुलिस के जवान और ग्रामीण भी रेस्क्यू में शामिल रहे। टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, बिना काॅशनरी कमांड दिए। बस ड्राइवर भी निर्धारित दूरी मैंटेन नहीं कर वाहन चला रहा था। जिससे हादसा हुआ है, लिहाजा दोनों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज