पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार व आयोग का पुतला जलाया

81 views

हल्द्वानी, 23 सितंबर । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक सामने आने के बाद कांग्रेस ने आज हल्द्वानी में प्रदर्शन किया।

विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में भाजपा सरकार और आयोग का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की।विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि पेपर लीक सरकार की नाकामी का परिणाम है और भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ सौदा कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तत्परता से पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया, यदि उतनी ही सक्रियता पंचायत चुनाव में दिखाई होती तो लोकतंत्र की हत्या की साजिश नाकाम हो जाती।

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पेपर लीक भाजपा सरकार की विफलता का प्रतीक है और यह बेरोजगार युवाओं के भविष्य से किया गया धोखा है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगार युवाओं की हर लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और सरकार चाहे जितना प्रयास करे, युवाओं के अधिकारों का हनन नहीं होने देगी।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने भाजपा सरकार और आयोग अध्यक्ष के इस्तीफे के साथ-साथ मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज