पलवल में कार वर्कस मार्केट में लगी आग, तीन गाड़ियों समेत लाखों का सामान राख

28 views

पलवल,। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित कार वर्कर्स मार्केट में बीती रात एक दुकान में आग लग गई। घटना में दुकान में खड़ी तीन कारें और लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, काशीपुर गांव के पवन अलावलपुर चौक के पास कारों की मरम्मत का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को तीन कारें मरम्मत के लिए उनकी दुकान पर आई थीं। इन कारों को दुकान के अंदर खड़ा कर वह रात को अपने घर चले गए थे। रविवार देर रात उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

पवन ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते आग की लपटों ने दुकान में रखे कीमती सामान और तीनों कारों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड की दो और गाड़ियां बुलाई गईं। तीन गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक दुकान में खड़ी तीनों कारें और लाखों रुपए का सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, क्योंकि घटना के समय दुकान बंद थी। दुकान से उठती ऊंची लपटों को देखकर नेशनल हाईवे पर जा रहे वाहन ड्राइवर रुक गए और वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने संभावित बड़े हादसे को टालने के लिए भीड़ को आग से दूर रखा, क्योंकि जली हुई गाड़ियों में पेट्रोल भी था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज