पाकिस्तान का अफगानिस्तान बॉर्डर पर 70 आतंकियों को मारने का दावा

1 views

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृह राज्यमंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर हवाई हमले में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इस हमले में करीब 70 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान के अंदर तीन इलाकों में सात आतंकवादी शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि इस बात के पक्के सबूत हैं कि मारे गए ज्यादातर आतंकवादी पाकिस्तान के नागरिक हैं। यह लोग तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और दाएश-खोरासान जैसे बैन संगठनों से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान लंबे समय से आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। पाकिस्तान अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने दशकों से लाखों अफगान शरणार्थियों को पनाह दी है और अपनी सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अफगानिस्तान को आर्थिक मदद दी है। चौधरी ने अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार पर 2020 के दोहा समझौते के तहत अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

चौधरी ने कहा, ”अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है और आतंकवाद को नहीं रोका है।” मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने काबुल के साथ सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए कई स्तर की बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि यूनाइटेड नेशंस ने अफगानिस्तान में दो दर्जन से अधिक आतंकी संगठनों के सक्रिय होने की सूचना दी है। उल्लेखनीय है पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह ताजा तनाव खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हुए हमलों के बाद इस्लामाबाद और काबुल के बीच बढ़े तनाव के बीच हुआ है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची

अभी की ख़बरें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची
ps mirjapur
ग्राहक बनकर ज्वैलरी दुकान आया युवक 40 हजार की अंगूठियां लेकर फरार
up4
लखीमपुर खीरी में दो सड़क हादसाें में एक छात्र समेत दाे लाेगाें की मौत, 16 घायल
sdk hadasa
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
up2
जालाैन में दो माह पहले हुई थी 50 हजार की ठगी, पुलिस ने पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करायी
up1
जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय
u2
उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ, सीएए के तहत प्रक्रिया पूरी