बरेली में 48 लाख की अफीम-स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार तीन फरार

64 views

बरेली, 23 सितंबर । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना बारादरी पुलिस ने नवरात्र की पूर्व संध्या पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 900 ग्राम अफीम, 200 ग्राम स्मैक, 3.5 किलो पावर पाउडर, 94 हजार रुपये नकद, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय और चौकी प्रभारी मॉडल टाउन उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार की टीम ने रविवार देर रात पुराने रेलवे ग्राउंड के पास दबिश दी। यहां पांच तस्कर खड़े मिले। पुलिस ने साजिद पुत्र लईक निवासी फाईक एंक्लेव, थाना बारादरी और रेहान पुत्र नूर इस्लाम निवासी बहेड़ी को दबोच लिया। मौके का फायदा उठाकर नन्हें, उसका बेटा रोहित उर्फ शोएब और आरिफ निवासी भोजीपुरा भाग निकले।

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे झारखंड से अफीम और मणिपुर से स्मैक मंगाकर बरेली, उत्तराखंड, दिल्ली और पंजाब तक सप्लाई करते हैं। साजिद पहले टेलर का काम करता था लेकिन नन्हें से दोस्ती के बाद तस्करी में उतर आया। उसने इस धंधे से कमाई कर फाईक एंक्लेव में तीन मंजिला मकान भी बना लिया। वहीं रेहान पर एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह हल्द्वानी में रहकर तस्करी करता है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने नवरात्र के मौके पर सतर्कता बढ़ाई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि फरार तीनों आरोपित इस गैंग के मास्टरमाइंड हैं। इन्हीं के जरिए माल मंगाया और बेचा जाता है। उनकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। गिरोह की अवैध संपत्तियों को भी चिह्नित कर जल्द कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज