एसएसकेएम अस्पताल में नाबालिग से यौन शोषण, आरोपित अस्थायी कर्मचारी गिरफ्तार

25 views

कोलकाता, । कोलकाता के प्रसिद्ध एसएसकेएम अस्पताल में नाबालिग लड़की से यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप एक अस्थायी कर्मचारी अमित मल्लिक पर लगा है, जो पहले एसएसकेएम अस्पताल में कार्यरत था और फिलहाल एनआरएस अस्पताल में अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। भवानीपुर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भवानीपुर थाने के अधिकारी ने गुरुवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना चार दिन पहले की है जब 15 वर्ष की एक नाबालिग अपने परिवार के साथ एसएसकेएम अस्पताल आई थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे ट्रॉमा केयर विभाग के शौचालय में बुलाकर यौन उत्पीड़न किया। एक चिकित्सक ने इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बुधवार रात आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में राज्य के कई अस्पतालों में महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले उलूबेरिया अस्पताल में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ बदसलूकी के आरोप में एक ट्रैफिक होमगार्ड और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी सभी आरोपितों को हिरासत में लिया गया था।

इन घटनाओं की पृष्ठभूमि में एसएसकेएम अस्पताल की यह ताजा वारदात फिर से चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलती है। पुलिस का कहना है कि आरोपित से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज