स्कूल बस ड्राइवर ने बच्चों से लगवाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, डूंगरपुर में आक्रोश

97 views

डूंगरपुर, 19 सितंबर। जिले के चितरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब एक निजी स्कूल बस ड्राइवर पर बच्चों से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने का गंभीर आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और अभिभावकों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

गड़ा जसराजपुर स्थित निजी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य दीपक पंड्या ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि स्कूल बस ड्राइवर शाहरुख खान, निवासी जूईतलाई, बच्चों को देशविरोधी नारे लगाने के लिए उकसा रहा था। इस घटना की पुष्टि बच्चों के संरक्षकों ने भी की और तुरंत इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधन व पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़ लिया गया।

प्रधानाचार्य पंड्या ने कहा कि यह कृत्य बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने इसे देशद्रोही मानसिकता का प्रतीक बताते हुए आरोपी व उसके सहयोगियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच की जाएगी। अगर किसी संगठनों से संलिप्तता पाई जाती है तो उनको भी जांच के दायरे में लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज