आपत्तिजनक टिप्पणी पर 1 गिरफ्तार ,एसएसपी बोले- सौहार्द बिगाड़ने वाले से सख्ती से निपटेगी पुलिस

51 views

-समुदाय विशेष के भीड़ को पुलिस ने किया तीतर-बीतर

देहरादून, । देहरादून पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। पुलिस ने सोमवार रात्रि कोतवाली पटेलनगर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर अभियोग दर्ज किया है और समुदाय विशेष के भीड़ को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीतर- बीतर कर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। एसएसपी का कहना है कि सौहार्द बिगाड़ने वाले से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर मुस्लिम संप्रदाय के नवी पर एक व्यक्ति की ओर से आपत्तिजनक कमेंट किया गया। सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले उक्त स्क्रीनशॉट का चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेलनगर प्रमोद शाह की ओर से तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति गुलशन पुत्र (19) वीर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आपत्तिजनक कॉमेंट को हटवाया गया। यह व्यक्ति मूल निवासी ग्राम सरोना थाना बिलग्राम जिला हरदोई का रहने वाला है।

उक्त आपत्तिजनक कमेंट के विरोध में रात्रि में समुदाय विशेष के लोग पटेलनगर क्षेत्र में एकत्रित होने लगे। पुलिस शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ को तीतर-बीतर किया। पुलिस की ओर से क्षेत्र में सघन कांबिंग की गई है व क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार का सौहार्द बिगड़ने वाले और अनावश्यक रूप से अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।

देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले व अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को किसी भी दिशा में बक्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रख रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज