स्टांप शुल्क चोरी के आराेप में 53 लोगों काे नोटिस जारी

2 views

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के निबंधन विभाग ने स्टाम्प शुल्क की चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जनवरी महीने में हुई जमीनों की रजिस्ट्री की जांच में सामने आया कि तेज 53 संपत्ति खरीदने वालों ने करीब 2 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद विभाग ने 53 संपत्ति खरीदारों को नोटिस जारी किया है। विभाग की जांच में दस्तावेज में हेरा-फेरी और मिलीभगत सामने आई है।

विभाग के अधिकारियों ने जब जमीनों और निर्मित भवनों के मौके पर निरीक्षण किया तो कागजों में क्षेत्रफल और वास्तविक क्षेत्रफल में काफी अंतर मिला। स्टाम्प ड्यूटी बचाने के उद्देश्य कई संपत्तियों का क्षेत्रफल कम दर्शाया गया। इतना ही नहीं, कुछ मामले में व्यावसायिक संपत्ति को रिहाइशी बताकर रजिस्ट्री कराई गई।

सहायक महानिरीक्षक स्टांप प्रथम अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि संपत्ति खरीदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। यदि वे स्टाम्प शुल्क जमा नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि बकाया स्टाम्प शुल्क के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। निबंधन विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय पर भुगतान करें नहीं तो संबंधित की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन को आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) भी जारी किया जाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची

अभी की ख़बरें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची
ps mirjapur
ग्राहक बनकर ज्वैलरी दुकान आया युवक 40 हजार की अंगूठियां लेकर फरार
up4
लखीमपुर खीरी में दो सड़क हादसाें में एक छात्र समेत दाे लाेगाें की मौत, 16 घायल
sdk hadasa
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
up2
जालाैन में दो माह पहले हुई थी 50 हजार की ठगी, पुलिस ने पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करायी
up1
जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय
u2
उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ, सीएए के तहत प्रक्रिया पूरी