प्रशासन में कोई भी बेलगाम अधिकारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : योगेंद्र उपाध्याय

23 views

कानपुर, 16 सितंबर । उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री व कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की जनसमस्याओं पर फीड बैक लिया। साथ ही कहा कि 24 सितंबर को संभवतः प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का निराकरण करेंगे और प्रशासन में कोई बेलगाम अधिकारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कैंट स्थित सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने संगठन के नेताओं से कानपुर की जन समस्याओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कानपुर पुलिस और प्रशासन द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं व आम जनमानस की वाजिब समस्याओं को संगठन द्वारा अधिकारियों के सामने रखी जाती है। लेकिन उन पर ध्यान न देने का मुद्दा भी उठाया। दक्षिण के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने आरटीआई के तहत पात्र लोगों के एडमिशन स्कूलों द्वारा न लिए जाने का मुद्दा उठाया।

एमएलसी अरुण पाठक ने ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्याओं पर प्रभारी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया, अमित पांडेय ने फेरी नीति और स्मार्ट सिटी योजना पर ध्यान आकृष्ट कराया। पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने कानपुर में बढ़कर आ रहे गृहकर का मुद्दा उठाया।

जिला मीडिया प्रभारी ने प्रभारी मंत्री से कहा कि संगठन के अध्यक्षों को पुलिस और प्रशासन उचित समस्याओं के मामले सुपर जनप्रतिनिधि समझ कर काम करे।

जिस पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आश्वाशन दिया कि वो संभवतः 24 सितंबर को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का निराकरण करेंगे और प्रशाशन में कोई बेलगाम अधिकारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में ग्रामीण अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, विधायक महेश त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मनीष त्रिपाठी, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, अनुपम मिश्रा, सीमा एमबीए आशा पाल, ऋचा सक्सेना, धीरज बाल्मीकि जसविंदर सिंह, रमिंदर सिंह, पार्षद नीरज रक्सेल, नीरज गुप्ता, नीरज कुरील अर्जुन बेरिया, प्रशांत त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज