नवरात्र मेला: ड्रेस कोड व आईकार्ड धारक पंडा ही करा सकेंगे दर्शन, चरण स्पर्श पर रहेगा प्रतिबंध

67 views

मीरजापुर, 9 सितंबर । विन्ध्याचल धाम में 21/22 सितम्बर की मध्यरात्रि से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने अधिकारियों और पंडा समाज के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

निर्धारित किया गया कि मन्दिर में केवल वही पंडा प्रवेश कर सकेंगे जो निर्धारित ड्रेस कोड में होंगे और जिन्हें विन्ध्य पंडा समाज व विन्ध्य विकास परिषद के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आईकार्ड मिला होगा। सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चरण स्पर्श पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गर्भगृह में एक-एक पंडा दोनों गेट पर और एक-एक पंडा अंदर रहकर जजमानों को दर्शन कराएंगे, ताकि सभी को आसानी से झांकी दर्शन हो सके।

डीएम ने नगर पालिका को निर्देश दिया कि सभी पार्किंग स्थलों पर लाइसेंस जारी कर वाहन दर सूची बोर्ड पर प्रदर्शित करें। साथ ही, जल निगम व लोक निर्माण विभाग को 14 सितम्बर तक सड़कों की मरम्मत व समतलीकरण कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए। मेला क्षेत्र, घाटों और त्रिकोण मार्ग पर पर्याप्त एलईडी लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर स्नान स्थलों पर बैरिकेडिंग व साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस संयुक्त कार्रवाई करेंगे। रेलवे को स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, रैन बसेरा, शौचालय व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, एडीएम अजय कुमार सिंह, एएसपी नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, सीओ सदर विवेक जावला सहित कई अधिकारी और पंडा समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज