रायबरेली में पुजारी की धारदार हथियार से हत्या,गांव में तनाव

56 views

रायबरेली,। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पुजारी का रक्त रंजित शव कमरे में पड़ा मिला। धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुजारी की हत्या को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव में कारे देवस्थान आश्रम है। पुजारी अघोरी मोहननाथ का शव आश्रम के एक कमरे में खून से लथपथ मिला। पुजारी की हत्या की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। इधर पुजारी की हत्या को लेकर ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि पुजारी मोहननाथ अघोरी कई सालों से मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। वह काफ़ी मिलनसार थे। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि पुजारी की हत्या की गई है। इस घटना को गंभीरता से लेकर मामले की जांच करायी जा रही है जो भी दोषी होगा शीघ्र उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज