मध्य प्रदेश : मंदसौर में पारा 2.5 डिग्री, कोहरे से रेल यातायात प्रभावित

112 views

– उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप

भोपाल। हिमालय में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मध्य प्रदेश में साफ नजर आने लगा है। प्रदेश में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। रविवार रात मंदसौर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। ठंड का आलम यह रहा कि ओस की बूंदें भी जमती हुई दिखाई दीं।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। भोपाल, इंदौर, रीवा, मऊगंज, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर और सिवनी में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है, जबकि ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।

सोमवार सुबह भी प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, सीधी और सिंगरौली में दृश्यता काफी कम रही। वहीं भोपाल, इंदौर, शाजापुर, रायसेन, विदिशा और सीहोर सहित कई जिलों में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भोपाल, शाजापुर, सीहोर और राजगढ़ के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

रविवार की रात प्रदेश के कई शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया। मंदसौर के बाद शहडोल का कल्याणपुर 2.8 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा। शाजापुर और रीवा में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, भोपाल में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 6.6 डिग्री और ग्वालियर में 6.2 डिग्री, उज्जैन में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 7.2 तापमान रहा। रीवा के बाद प्रदेश का ज्‍यादा ठंडा शहर राजगढ़ रहा। यहां तापमान 3.5 डिग्री, पचमढ़ी में 3.8 डिग्री, नौगांव में 4.2 डिग्री, उमरिया में 4.5 डिग्री, खजुराहो में 4.8 डिग्री, मलाजखंड में 5.1 डिग्री, रायसेन में 5.6 डिग्री, शिवपुरी-मंडला में 6 डिग्री, दतिया में 6.3 डिग्री, दमोह में 6.8 डिग्री, सतना में 7.1 डिग्री, छिंदवाड़ा में 7.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 8 डिग्री, गुना, सीधी-श्योपुर में 8.2 डिग्री, बैतूल में 8.5 डिग्री, रतलाम में 8.6 डिग्री, सागर-खंडवा में 9 डिग्री, खरगोन में 9.2 डिग्री, धार में 9.5 डिग्री और सिवनी में पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन के तापमान में भी ठंड का असर बना हुआ है। रविवार को सीधी में 20.6 डिग्री, पचमढ़ी-मलाजखंड में 20.8 डिग्री रहा। इसी तरह रीवा में 21.6 डिग्री, दतिया में 22 डिग्री, टीकमगढ़ में 22.2 डिग्री, नरसिंहपुर में 22.6 डिग्री, ग्वालियर में 22.9 डिग्री, सतना-नौगांव में 23.3 डिग्री, श्योपुर में 23.6 डिग्री, शिवपुरी में 24 डिग्री, खजुराहो में 24.2 डिग्री, दमोह में 24.5 डिग्री, जबलपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि 30 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते ठंडी हवाओं की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जो करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 213 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। सोमवार को भी इसकी गति बनी रहने का अनुमान है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज