वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने पर एडमिशन इंचार्ज मोहम्मद शाहजहां गिरफ्तार

75 views

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र स्थित एक मदरसे में चंडीगढ़ निवासी कक्षा 8 की 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने के आरोप में बिहार निवासी एडमिशन इंचाई मोहम्मद शाहजहां को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर आज सुबह थाना पुलिस ने मदरसा की प्रधानाचार्या, एडमिशन इंचार्ज और स्टाफ पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिनों एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी पाकबड़ा के दिल्ली रोड स्थित मदरसा जामिया असहनुल बनात इंटर कॉलेज में पढ़ती है। साल 2024 में बेटी का 7वीं कक्षा में एडमिशन कराया था। एडमिशन के नाम पर मदरसे ने 35 हजार रुपये भी जमा कराए थे। इस साल बेटी ने 8वीं कक्षा में प्रवेश लिया है। पिता के अनुसार रिश्तेदार के बीमार होने पर उसकी पत्नी प्रयागराज चली गई थी। घर में खाने-पीने की दिक्कत के चलते वह बीती 16 जुलाई को वो मदरसे से बेटी को चंडीगढ़ लेकर चले गए थे। प्रयागराज से आने के बाद पत्नी 21 अगस्त को बेटी को लेकर मदरसे छोड़ने पहुंची तो उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

आरोप है कि प्रधानाचार्य और एडमिशन सेल के इंचार्ज ने पहले छात्रा का मेडिकल कराने और वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लाने को कहा। इसके बाद ही प्रवेश देने की बात कही। मां ने नाबालिग बेटी का मेडिकल कराने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर धक्का देकर उसे मरदसे से भगा दिया।

एफआईआर में कहा गया कि मदरसा वालों ने जबरन टीसी कटवाने का दबाव बनवाकर फार्म भरवा कर 500 रुपये शुल्क भी जमा करा लिए, लेकिन टीसी नहीं दी। टीसी न मिलने से जिससे छात्रा कहीं और प्रवेश नहीं ले पा रही है। पिता के बीते 16 अक्तूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करने पर सीओ हाईवे राजेश कुमार से प्रारंभिक जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। शुक्रवार को पिता की तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्या रहनुमा, एडमिशन सेल इंचार्ज मोहम्मद शाहजहां और स्टाफ के खिलाफ अपमानित करने, धोखाधड़ी, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित एडमिशन इंचार्ज बिहार के पूर्णिया जिले के गांव पुखरिया निवासी मोहम्मद शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छात्रा के पिता द्वारा लगाए आरोप बहुत ही गंभीर

मदरसा में छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने के मामले में छात्रा के पिता ने जो आरोप लगाए हैं वह बहुत ही गंभीर है। छात्रा के पिता के अनुसार जब उनकी पत्नी बेटी को लेकर मदरसे में गई तो मदरसा वालों ने अंदर घुसने से मना कर दिया। छात्रा के पिता के अनुसार मदरसे वालों ने कहा कि हमारे पास एक फोन आया था, जिसमें बताया गया कि छात्रा के पिता ने ही उसके साथ गलत संबंध बनाया है। इसलिए सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। छात्रा के पिता ने कहा कि मदरसे ने इस तरह बेटी को अपमानित करने के साथ ही पूरे परिवार का चरित्र हनन करने का काम किया है।

आज तक किसी ने ऐसा आरोप नहीं लगाया : मुफ्ती सलमान

पाकबड़ा थाने में केस दर्ज होने के बाद मदरसे के मुफ्ती सलमान ने कहा कि हमारे यहां करीब 400 छात्राएं पढ़ती हैं। आज तक किसी ने ऐसा आरोप नहीं लगाया। किसी भी छात्रा से कभी भी मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं मांगा गया। मुफ्ती सलमान ने कहा कि हम फीस जरूर लेते हैं। क्या फीस लेना गुनाह है? कहा कि छात्रा का पिता इस तरह का आरोप क्यों लगा रहा है उसकी क्या मंशा है यह वही बता सकता है। हम कोर्ट में इसका जवाब देंगे।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसे के खिलाफ चंड़ीगढ़ के व्यक्ति की तहरीर पर केस दर्ज कर एडमिशन इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानाचार्या की तलाश की जा रही है। शिक्षा विभाग को भी पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज