मऊ ! दिवाली की रात थाना घोसी के कतिहारी बुजुर्ग में दो पक्षों के बीच पटाका फोड़ने को लेकर मारपीट हो गई ! दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए , इलाज के दौरान एक ब्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत क्र छानबीन शुरू कर दिया है !
अपर पुलीस अधीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि थाना घोसी के कतिहारी बुजुर्ग में दो पक्षों के बीच पटाका फोड़ने को लेकर मारपीट हो गई! घटना में कई लोगो के घायल होने की घबर है जिसमे अजय को गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई! पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है ! इलाके में पुलिस की गस्त बढ़ा दिया गया है ! मौके पर शांति है ! विवाद की शुरुआत पटाखे को फोड़ने को लेकर हुई !
