• Home  
  • मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा गबन के आरोपी का सम्मान, बना चर्चा का केंद्र,
- ईमानदार भ्रष्टाचारी

मऊ में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा गबन के आरोपी का सम्मान, बना चर्चा का केंद्र,

मऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामआश्रय मौर्य द्वारा सरकारी धनो के गबन करने वालों को माला पहना कर स्वागत किये जाने की खबर हैं। अध्यक्ष द्वारा बीते दिनों अइलख ग्राम पंचायत से सरकारी धन को हड़पने वाले गीतेश मौर्य को उसके घर जाकर माला पहना कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष से सम्मान पाकर गीतेश का हौशला बुलंद […]


मऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामआश्रय मौर्य द्वारा सरकारी धनो के गबन करने वालों को माला पहना कर स्वागत किये जाने की खबर हैं। अध्यक्ष द्वारा बीते दिनों अइलख ग्राम पंचायत से सरकारी धन को हड़पने वाले गीतेश मौर्य को उसके घर जाकर माला पहना कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष से सम्मान पाकर गीतेश का हौशला बुलंद हैं।


विभागीय सूत्रों के अनुसार विकास खंड रतनपुरा के ग्राम पंचायत अइलख मे ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा बिना काम कराये, मनरेगा और राजवीत्त से लोगो को मजदूरी आदि का भुगतान किये जाने की एक शिकायत ग्रामीण तेजप्रताप सिंह के द्वारा की गईं हैं। इस शिकायत के जिलाध्यक्ष भाजपा रामआश्रय मौर्य द्वारा सरकारी धन के गबन के आरोपी गीतेश के घर जाकर गबनारोपी ग्राम प्रधान के साथ गीतेश का माला फूल से सम्मान किया गया।

जिलाध्यक्ष भाजपा के इस कृत्य से इलाक़ाई लोगो मे तरह तरह की चर्चाये हैं, कोई गबनआरोपियों के बचाव मे मला पहनना जरुरी बता रहा हैं तों कोई राजनितिक चाल, लेकिन गबन राशि को जमा करने के बावजूद वीडीओ द्वारा आज तक विधिक कार्यवाही नही किये जाने के पीछे अध्यक्ष द्वारा गबन के आरोपियों को मला पहना कर किये सम्मान को कारण मान रहे हैं।

अध्यक्ष पर बिना सबूत भ्रष्टाचार का आरोप!

सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणी के जवाब मे भाजपा कार्यकर्त्ता ने जिलाध्यक्ष को अब तक के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन हुए अन्य लोगो से तुलना कर जिलाध्यक्ष को अब तक का सबसे भ्रष्ट अध्यक्ष की संज्ञा दी जा रही हैं।

बहरहाल भाजपा जिलाध्यक्ष रामआश्रय मौर्य पर अभी तक कोई कमीशन का आरोप नहीं लगा हैं, जिसका किसी के पास सक्षय हो लेकिन फेसबुक पर वायरल चर्चा मे रामआश्रय मौर्या को उनके ही कार्यकर्ता भ्रटाचार का आरोप लगा रहे हैं


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!