संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

33 views

मीरजापुर, 14 सितंबर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर स्थित चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धौरहरा गांव निवासी 24 वर्षीय ममता देवी पत्नी शिव पूजन की मौत लगभग 12 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग करीब तीन घंटे तक शव को छिपाने का प्रयास करते रहे। इसी बीच मृतका के पिता हरगेन, निवासी वेदपुर थाना ज्ञानपुर, भदोही को दामाद की ओर से स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दी गई। जब वे पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही चील्ह थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह और चेतगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि ममता देवी का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था और उसकी एक दो वर्ष की पुत्री भी है। शादी के दो साल बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था।

पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज