वन अधिकारी पर हमला, कुख्यात लकड़ी माफिया पर आरोप

14 views

मालदा। जिले में चांचल वन विभाग कार्यालय के अंदर घुसकर वन अधिकारी पर जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना बुधवार को सामने आई है। आरोप एक कुख्यात लकड़ी माफिया पर लगा है। घायल अधिकारी दुलाल सरकार को गंभीर हालत में चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मालतीपुर-जालालपुर राज्य सड़क किनारे से 10 कीमती यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी हो गए थे। जांच के दौरान स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर मनिरुल इस्लाम नामक व्यक्ति का नाम सामने आया।

बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मनिरुल अपने कुछ साथियों के साथ वन विभाग के दफ्तर पहुंचा और यह जानने की कोशिश करने लगा कि उसके खिलाफ बयान किसने दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बयान की कॉपी देखने के बाद उसने उसे फाड़ दिया और रेंज ऑफिसर दुलाल सरकार पर हमला कर दिया।

आरोप है कि ऑफिस के भीतर ही किसी धारदार हथियार या भारी वस्तु से उनके सिर पर वार किया गया। सहकर्मियों ने उन्हें रक्तरंजित हालत में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर पर कई टांके लगे है, जबकि हाथ और गर्दन पर भी चोट आई है। घटना के बाद आरोपित फरार बताया जा रहा है।

वनकर्मी रमेन सरकार ने कहा कि हम बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे है। अगर ऑफिस के अंदर ही अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो काम कैसे करेंगे? कर्मचारियों ने कार्यालय में स्थायी पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

मालदा के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। सरकारी कर्मचारी पर हमले के मामले में आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

1
टी20 विश्व कप 2026: दुबे-चक्रवर्ती चमके, भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित

अभी की ख़बरें

1
टी20 विश्व कप 2026: दुबे-चक्रवर्ती चमके, भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित
b1
आईआईसीए ने नल्सार विधि विश्वविद्यालय के साथ पांच साल एमओयू बढ़ाया
f3
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया
f2
गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा
f1
हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वार्डरोब' का पोस्टर आया सामने, 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
sawern
दिल्ली और पटना में होगा सवर्ण न्याय महासम्मेलन
First-information-logo-150x143-2 (1)
जिनेवा वार्ता बेनतीजा: रूस–यूक्रेन शांति बातचीत में नहीं निकला ठोस हल