लिव इन में रहने वाले युगल ने किया सुसाइड : एक ही फंदे पर लटक दी जान

24 views

जोधपुर, 18 सितम्बर । शहर के माता का थान स्थित मंदिरवाला बेरा क्षेत्र में लिव इन में रहने वाले एक युगल ने किराए के कमरे में सामूहिक रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा और मर्जी से जान देने की बात की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाने के बाद अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए गए। घटना मंगलवार रात की है।

माता का थान पुलिस थानाधिकारी मानाराम ने बताया कि मंदिर वाला बेरा क्षेत्र मेें प्रेम सांखला का मकान है। जहां पर 42 वर्षीय मोहन सोनी पुत्र राधाकृष्ण सोनी और उम्मेद चौक की रहने वाली अनुराधा पुत्री गुमानसिंह लिव इन में रह रहे थे। इन्हाेंने लिव इन में रहने के कोर्ट दस्तावेज भी बना रखे थे। मंगलवार की रात में पुलिस को सूचना मिली कि उनका कमरा बंद है और कोई दरवाजा भी नहीं खोल रहा है। इस पर थानाधिकारी मानाराम आदि वहां पहुंचे।

थानाधिकारी मानाराम के अनुसार दोनों के शव एक ही पंखे के हुक में साड़ी पर लटके मिले। कमरे में सुसाइड नोट मिला जिस पर मर्जी से जान देने और किसी को परेशान नहीं किए जाने की बात की। मृतक मोहन सोनी सवारी टैक्सी चलाता था। अनुराधा पूर्व में शादीशुदा थी। मामले को लेकर मृतक के भांजे मेड़शा सिटी खाखडक़ी निवासी दिलीप पुत्र नैनाराम सोनी ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज