बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को ढाका के एवर केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया

54 views

ढाका, 16 अक्टूबर । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को आज तड़के डॉक्टरों की सलाह पर राजधानी के एवर केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य शायरुल कबीर खान ने इसकी पुष्टि की।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी प्रमुख को बुधवार रात करीब 11:40 बजे उनके गुलशन स्थित आवास अस्पताल ले जाया गया। उनकी निगरानी कर रहे मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर उन्हें आज तड़के अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

लगभग 80 वर्षीय खालिदा जिया लंबे समय से स्वास्थ्य जटिलताओं से घिरी हैं। वह लिवर सिरोसिस, किडनी की समस्या, हृदय रोग, मधुमेह और गठिया से पीड़ित हैं। उन्होंने 28 अगस्त को इस अस्पताल मे स्वास्थ्य की जांच कराई थी।

इस साल की शुरुआत में खालिदा जिया आठ जनवरी को उच्च इलाज के लिए लंदन गई थीं। वह लंदन के एक क्लिनिक में 17 दिन भर्ती रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे तारिक रहमान के आवास पर विशेषज्ञ चिकित्सक प्रो. पैट्रिक कैनेडी और प्रो. जेनिफर क्रॉस की देखरेख में अपना इलाज जारी रखा। बीएनपी प्रमुख ब्रिटेन से छह मई को स्वदेश लौटीं। तब से एवर केयर अस्पताल के प्रो. शहाबुद्दीन तालुकदार की अध्यक्षता में गठित मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज