राजभवन में 251 सेवा बस्तियों की 5100 कन्याओं का होगा पूजन

104 views

लखनऊ,22 सितंबर । प्रेरणा परिवार की ओर से नवरात्रि के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को राजभवन में लखनऊ के आसपास की 251 सेवा बस्तियों की 5100 कन्याओं का पूजन किया जायेगा। इस अवसर पर कन्याओं की चरण पूजा के बाद कन्या भोज कराया जायेगा। बाद में सभी कन्याओं को उपहार भी दिया जायेगा। यह जानकारी गुंजित कालरा ने साेमवार काे दी।

उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदना को समर्पित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय उपस्थि​त रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल और अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल प्रमुख रूप से माैजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख प्रशांत भाटिया ने बताया कि शहर के 11 युवा दंपतियों के सहयोग से प्रेरणा परिवार का गठन किया गया है। प्रेरणा का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को सनातनी परम्पराओं और मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भारतीय पर्वों और त्यौहारों को धूमधाम से मानाने की परंपरा रही है, जो युगों से चली आ रही है। यह पर्व ना केवल हमारी गौरवशाली संस्कृति व आस्था का प्रतीक है।————–

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज