‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में आई गिरावट

53 views

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज़ के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने देश-विदेश में जबरदस्त कमाई कर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। फिल्म न केवल भारत में दर्शकों का दिल जीत रही है, बल्कि ओवरसीज़ मार्केट में भी इसका जादू कायम है। इसने अब तक इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह अभी भी विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ से पीछे चल रही है, जो 2025 की सबसे बड़ी हिट बनी हुई है।

15 दिनों का शानदार बॉक्स ऑफिस सफर

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैनिलक के आंकड़ों के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 14वें दिन 10.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 15वें दिन फिल्म की रफ्तार में हल्की गिरावट आई और इसने लगभग 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन अब 485.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह पहली बार है जब फिल्म की सिंगल-डे कमाई सिंगल डिजिट में दर्ज की गई है, लेकिन कुल कमाई के लिहाज से ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने ‘सैयारा’ (329 करोड़) को काफी पीछे छोड़ दिया है। अब इसके आगे सिर्फ ‘छावा’ (601.54 करोड़ रुपये) है। यानी, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘कांतारा चैप्टर 1’ को अब सिर्फ 116.14 करोड़ रुपये की दूरी तय करनी है। अगर तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है, तो यह आंकड़ा छू पाना असंभव नहीं होगा। दिलचस्प बात यह है कि मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी यह फिल्म हिंदी बेल्ट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

फिल्म के लिए आने वाला हफ्ता बेहद अहम माना जा रहा है। इसी से तय होगा कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर कितने लंबे समय तक टिक पाएगी। इस हफ्ते इसे प्रतिस्पर्धा का सामना 21 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली दो फिल्मों से होगा एक आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’, वही दूसरी फिल्म हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’, जब तक ये फिल्में सिनेमाघरों में नहीं आतीं, तब तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ के पास कमाई का शानदार मौका है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज